उत्तराखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं, अंकिता, पिंकी, ममता जैसी बालिकाओं को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार नाकाम – माहरा

उत्तराखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है| अंकिता, पिंकी, ममता जैसी बेटियों को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है| उन्होंने प्रदेश के डीजीपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि अंकिता मामले में सारे साक्ष्यों को मिटाने, पिता से हुई फोन पर वार्ता को रिकॉर्ड करने के साथ ही सार्वजनिक करना कानूनी अपराध है| उन्होंने डीजीपी को तत्काल हटाने की मांग की है|


रुद्रप्रयाग जनपद में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण की ताजपोशी के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है| विकास के नाम पर जनता को झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं और गुमराह किया जा रहा है|