जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने की वर्ल्ड कप की शुरुआत……. पाकिस्तान के सामने रखा इतने रनों का लक्ष्य

आज दिनांक 6 मार्च 2022 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला पाकिस्तान से था। तथा भारतीय टीम ने अपने वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की है। पाकिस्तान को भारतीय टीम द्वारा 245 रनों का लक्ष्य दिया गया। भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए तथा जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 137 रन में ही सिमट गई और ऑल आउट हो गई। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का भारत का रिकॉर्ड बरकरार है। तथा जीत के बाद टीम की कप्तान मिताली राज का कहना है, कि भले ही वे पहला मैच जीत गए हैं मगर अभी पूरी टीम को आगे और मेहनत की जरूरत है। बता दें कि मैच के दौरान पूजा वस्त्राकर ने 67 रन बनाए तथा स्मृति मंधाना ने 52, स्नेह राणा ने 53 रन बनाए। और इन खिलाड़ियों की शानदार पारी से ही भारत ने पाकिस्तान के सामने 244 रनों का स्कोर खड़ा किया।बता दें कि इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार के दिन होगा और इसके लिए महिला क्रिकेट टीम काफी मेहनत भी कर रही है।