
टीवी इंडस्ट्री के फेमस शो यह रिश्ता क्या कहलाता है की फेम वैशाली ठक्कर ने बीते दिनों सुसाइड कर ली है और वैशाली ठक्कर के सुसाइड करने के बाद उनके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी खुल चुका है। बता दें कि इस सुसाइड नोट में वैशाली ने अपने मम्मी- पापा को सॉरी कहा है तथा अपने मंगेतर मितेश से भी माफी मांगी है। इसके अलावा उन्होंने सुसाइड नोट में राहुल नाम के शख्स का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें पिछले ढाई साल से राहुल और दिशा मेंटली टॉर्चर कर रहे थे उन्हें जरूर सजा दिलवाई जाए। बता दे कि कोई राहुल नाम का शख्स वैशाली को परेशान कर रहा था उन्होंने कहा है कि उनकी आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब राहुल को सजा दी जाएगी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट के अंत में क्वाइट लिखा है। उनका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैंडराइटिंग मैच करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट की मदद लेगी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि राहुल और उसके परिवार को सजा मिलनी चाहिए। राहुल ने दोस्ती का फायदा उठाकर धोखे से उसके फोटोस ले लिए और अब राहुल वैशाली को टॉर्चर कर रहा था। इसलिए उन्होंने सुसाइड नोट में राहुल को सजा दिलाने की बात लिखी है।

