विजेता -: सा रे गा मा पा 2022 की विनर बनी यह कंटेस्टेंट, मिला इतने लाख का चेक

बीती रात पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा के सुरीले सफर का विनर घोषित हो चुका है| 2022 सारेगामापा सीजन की विनर का नाम घोषित हुआ, जिनका नाम है नीलांजना| ग्रैंड फिनाले में पश्चिमी बंगाल की नीलांजना को सबसे ज्यादा वोट के साथ विजेता घोषित किया गया| विजेता के रूप में शो और दर्शकों का दिल जीतने वाली नीलांजना को एक चमचमाती ट्रॉफ़ी और 10 लाख रुपए का चेक भी दिया गया| इसके बाद दूसरे नंबर पर राजश्री बाग और तीसरे नंबर पर शरद शर्मा रनर अप रहे|
शो की विजेता बने नीलांजना ने कहा कि वह सारेगामापा 2022 जीतकर बेहद खुश है इस सफर के दौरान दर्शकों से मिले प्यार और सराहना के लिए बहुत-बहुत आभारी है| कहा कि मेरे लिए यह एक ऐसा क्षण जिसे वह कभी भूल नहीं सकती|