उत्तराखंड में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?,सीएम पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज

बागेश्वर| पार्टी को बहुमत से जिताने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हार गए| जिसके बाद अब भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है| महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं सोशल मीडिया में कोश्यारी को सीएम बनाने की मांग कर रही है| जिनका कहना यह है कि राज्य में अब अनुभवी सीएम की जरूरत है कोश्यारी जैसा चेहरा शायद ही उत्तराखंड में है|
खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो चली है| पूर्व ब्लाक प्रमुख धना कोरंगा ने अपने फेसबुक पेज पर पूर्व सीएम और वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की एक पोस्ट डाली है जिससे तमाम महिलाओं ने शेयर और कमेंट किए हैं| उनका कहना है कि राज्य की बागडोर अनुभवी नेता के हाथों में देनी जरूरी हो गई है ताकि प्रदेश में स्थित सरकार बने और पहाड़ का विकास भी आगे बढ़े| भाजपा पर उत्तराखंड की जनता ने उम्मीद जताई है| उस उम्मीद को कायम रखने के लिए एक अनुभवी व्यक्ति को सीएम पद पर बैठाना चाहिए| सबसे बड़े दल के रूप में जनता ने भाजपा को स्वीकार किया है| महिला मोर्चा के निर्मला दफौटी, दीपा आर्य और वरिष्ठ भाजपाई दयाल ऐठानी ने भी पूर्व ब्लाक प्रमुख की पोस्ट का समर्थन किया है|