भारत की इस दवा कंपनी की दवाइयों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी किया मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत की एक दवा कंपनी की दवाइयों को लेकर मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि कुछ दवाइयों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है, कि मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा बनाई गई सर्दी खांसी की दवाई से लोगों की किडनी प्रभावित हो रही है तथा किडनी की बीमारी लोगों में पाई जा रही हैं। बता दें कि डब्ल्यूएचओ द्वारा दावा किया गया है कि इस दवा से गांबिया में 66 से अधिक बच्चों की जान चली गई है।
डब्ल्यूएचओ द्वारा बताया गया है कि इस मामले में कंपनी और रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया मिलकर जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दवा कंपनी ने इस मामले में अपनी कोई भी प्रतिक्रिया साझा नहीं की है।

डब्ल्यूएचओ द्वारा कंपनी की प्रोमेथाज़ीन, ओरल सल्यूशन, कोफैक्समालिन बेबी कफ सिरप, मेकाफ बेबी कफ सिरप दवाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल इन दवाओं को बनाने वाली कंपनी इनकी कोई गारंटी नहीं देती है तथा जब लैब में इन दवाइयों की जांच की गई तो सामने आया कि इनमें डाइथीलिन और एथिलीन ग्लाइकोल काफी अधिक मात्रा में है।इन तत्वों की अधिकता के कारण पेट में दर्द, उल्टी आना और सर दर्द, दिमाग पर प्रभाव ,किडनी पर असर हो रहा है।डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जब तक संबंधित देश की अथॉरिटी जांच पूरी न कर ले तब तक इन दवाओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्योंकि इनसे दूसरी अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।