
ओमिक्रोन ने पूरी दुनिया में डर पैदा किया हुआ है| जिस प्रकार इसके मामले लगातार रफ्तार पकड़ रहे हैं, उसे देखकर और अधिक चिंता बढ़ रही है| लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं|
इस पर डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि, वैक्सीन की प्रभावशीलता के लिए कई कारक जिम्मेदार है एक तो वैक्सीन ही है, दूसरा उम्र जैविक कारक हैं| स्वामीनाथन ने जोर देकर कहा कि ओमिक्रोन दुनिया भर में बहुत तेजी से फैल रहा है| क्योंकि यह संक्रमण टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले दोनों लोगों में हो रहा है| उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि टीका अभी भी प्रभावित हो रहे हैं| क्योंकि कई देशों में संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बीमारी की गंभीरता नए स्तर पर नहीं पहुंची है|
स्वामीनाथन ने यह भी कहा कि इस बात पर राहत भरी सांस ली जा सकती है कि ज्यादातर लोग हल्के इलाज से ही ठीक हो रहे हैं| उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि टीके सुरक्षात्मक साबित हो रहे हैं| क्रिटिकल केयर की जरूरत नहीं पड़ रही है| यह एक अच्छा संकेत है|
बुधवार को स्वामीनाथन ने ट्वीट करके कहां की “उम्मीद के मुताबिक टी सेल इम्यूनिटी ओमिक्रोन के खिलाफ बेहतर होती है| यह हमें गंभीर बीमारी से बचाता है, यदि आपने अभी तक टीका नहीं लगाया है तो कृपया टीका जल्द लगवाएं|”

