कोविड-19 के नए एरिस वैरिएंट पर WHO की जांच शुरू, भारत में भी दस्तक

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट से निकले एरिस पर पड़ताल शुरू कर दी है| फिलहाल इसे वैरीएंट ऑफ इंट्रेस्ट की श्रेणी में शामिल किया गया है|


मिल रही जानकारी के मुताबिक, बीते अप्रैल से अब तक भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के नए एरिस वैरीएंट की पहचान हुई है जिसे ईजी.5 नाम से जाना जाता है|
जेनेवा में हुई बैठक में अधिकारियों ने यह बात कही कि अभी तक एरिस स्ट्रेन के बहुत अधिक साक्ष्य सामने नहीं आए हैं| इसलिए फिलहाल इसे गंभीर स्ट्रेन नहीं माना जा सकता| समय के अनुसार जैसे-जैसे साक्ष्य हमारे सामने आएंगे, इसके बारे में सदस्य देशों की जानकारी देते रहेंगे|
एमआईएच के अनुसार, ईजी.5 ओमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सपीबी.1.9.2.का वंशज है| इस स्ट्रेन वाले वायरस की स्पाइक प्रोटीन में एक अतिरिक्त उत्परिवर्तन है, जो मानव कोशिकाओं में प्रवेश कर जल्द ही संक्रमित करने की क्षमता रखता है| अभी तक ईजी.5 और ईजी.5.1 के मामले सामने आए हैं| बीते अगस्त तक 51 देशों में ईजी.5 के 7354 जिनोम सीक्वेंस सामने आए हैं|