व्हाट्सएप ने किया यह बड़ा बदलाव….. जानिए यूजर्स को कैसे मिलेगा फायदा

बता दे कि कुछ समय पहले व्हाट्सएप द्वारा यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी देने हेतु व्यू वंस फीचर लांच किया गया था। लेकिन यह फीचर पूरी तरह जारी नहीं हो पाया क्योंकि इसमें भेजी गई फोटो और वीडियो प्राप्तकर्ता के एक बार खोले जाने के बाद चैट से डिलीट हो जाती है मगर ऐसे में रिसीवर स्क्रीनशॉट भी ले सकता है। जोकि सिक्योरिटी के तहत बिल्कुल भी सही नहीं है इसलिए व्हाट्सएप द्वारा इसमें कुछ बदलाव किया गया है। दरअसल इस मामले में जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप लेटेस्ट बिटा अपडेट में अब उन तस्वीरों को स्क्रीनशॉट लेने से रोका जा सकता है जिन्हें व्यू वंस फीचर का उपयोग करके साझा किया गया है।अपनी सुरक्षा नीति के संबंध में व्हाट्सएप द्वारा स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता को ब्लॉक कर दिया जाएगा। यहां तक कि यूजेस व्यू वंस फीचर का उपयोग करके साझा की गई वीडियो तथा फोटो का स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं कर पाएंगे।

लेकिन दूसरे फोन के इस्तेमाल से वीडियो रिकॉर्ड हो सकता है या फिर फोटो खींची जा सकती है। इसमें व्हाट्सएप की कोई भी गलती नहीं है क्योंकि तब फोन में भेजी गई फोटो और वीडियो अन्य फोन से रिकॉर्ड की जाएगी। इसलिए व्हाट्सएप द्वारा साथ में यह भी सलाह दी गई है कि इस सुविधा का उपयोग काफी सावधानी के साथ करें। साथ में यह भी ध्यान रखें कि यह सुविधा मैसेज के लिए नहीं है बल्कि व्यू वंस फीचर का इस्तेमाल करके केवल इमेज और वीडियो का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जाएगा लेकिन मैसेज का स्क्रीनशॉट रिसीवर ले सकता है।