
आधी रात को दुनिया में व्हाट्सएप डाउन हो गया और मैसेज आने- जाने बंद हो गए। इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ा और लोग परेशान होने लगे जिस कारण यूजर्स मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे और वही 1 घंटे बाद फिर से व्हाट्सएप सेवा बहाल हो गई। व्हाट्सएप ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। व्हाट्सएप ने बताया कि सेवा बहाल हो गई है भारत के कई शहरों में व्हाट्सएप डाउन होने की जानकारी मिली है और इससे देश के करोड़ों यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी है। व्हाट्सएप डाउन होने की अधिकांश रिपोर्ट देश की राजधानी नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से सामने आई है और व्हाट्सएप डाउन होने के बाद कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मामले में जानकारी साझा की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि हम व्हाट्सएप पर आई कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द अपडेट दिया जाएगा। भारत के अलावा अमेरिका, यूके, ब्राजील से भी व्हाट्सएप डाउन होने की खबरें सुनने को मिली है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब व्हाट्सएप सेवा दुरुस्त हो गई है।
