Weight loss -: मोटापे से परेशान है तो गर्मी में जरूर खाए ये 5 सीज़न फल

गर्मी का मौसम भले ही सबके लिए हाल बेहाल करने वाला है| लेकिन वजन घटाने के लिए यह मौसम बेस्ट है| ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे लिए दिन की शुरुआत करना मुश्किल नहीं होता जिससे हमें लंबा दिन मिलता है| साथ ही खूब पानी भी पिया जाता है और पसीना भी आता है| यह सभी चीजें वजन कम करने का काम करती है| वही सर्दी के मौसम की बात करें तो गर्म बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता| रात भी जल्दी हो जाती है और आप सुस्त महसूस करते हैं| बताते चलें कि गर्मी में आने वाले फल वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं| यह फल पानी से भरपूर होने के कारण पोषक तत्वों से भी भरे होते हैं|
आइए जानते हैं पांच ऐसे फलों के बारे में जिससे गर्मी के मौसम में जरूर सेवन करना चाहिए|
तरबूज -: यह एक ऐसा फल है| जिसे खाते ही रिफ्रेशिंग और ठंडा महसूस होता है| साथ ही यह मीठे की क्रेविंग को भी पूरा कर देता है| इसलिए इसे गर्मी का बेस्ट फल माना जाता है| यह 92% पानी से बना एक फल आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है| इसमें मौजूदा पानी और फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा भी रखते हैं| तरबूज फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन से भरा होता है जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक देता है|
खीरा -: स्वाद में मजेदार खीरा गर्मी में खूब खाया जाता है| इसे आप अपने डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं| खीरे का 95% हिस्सा सिर्फ पानी होता है| इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है| यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है| साथ ही डिटॉक्स करता है और त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखता है| संतरे यह खट्टा फल पोटेशियम और विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है| इस पर विटामिन-ए , के ,कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूनतम मात्रा में अन्य पोषक तत्व भी होते हैं| विटामिन-सी प्रतिरक्षा और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है| इसके अलावा खट्टे फल फाइबर से भी भरपूर होते हैं, और इसमें 88 प्रतिशत पानी होता है|
खरबूज -: खरबूजा और इस परिवार के अन्य मेलन आदि में पानी की मात्रा काफी होती है| साथ ही यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है| गर्मी में आने वाले ये फल कैलोरी के मामले में कम और फाइबर में उच्च होता है| जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है|
आडू -: आडू 1 कम कैलोरी वाला फल है| मील्स के बीच भूख लगने पर आप इसे स्नैअ के तौर पर भी खा सकते हैं| इससे आप अनहेल्थी और चीनी युक्त चीजें खाने से बचेंगे| इस फल में 89% पानी और खूब सारा फाइबर होता है| इसे मील्स के बीच में खाने में आपकी भूख संतुष्ट होती है और लंबे समय तक भूख लगती भी नहीं है|
बताते चलें कि यह सलाह, सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से दिए गए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए|