उत्तराखंड के इन इलाकों में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

आज उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है|


मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है 33 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर 28 अप्रैल तक बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तराखंड के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा|