![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड में आज पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल रहा है| पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है| जबकि मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर आसमान साफ रहने के आसार हैं|
आज दोपहर बाद केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई| गौरीकुंड समेत केदारघाटी में बारिश हो रही है| बद्रीनाथ धाम में बादल छाए रहे|
आज रविवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली साथ ही आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहे| गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि यात्रा के दौरान बरसाती, छाता व ऊनी गर्म वस्त्र साथ रखें तथा मौसम का पूर्वानुमान लेकर रुक-रुक कर यात्रा करें|
बता दें उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है| जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा चढ़ने लगा है|
मौसम विभाग केंद्र द्वारा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)