Weather update -: अगले कुछ दिन तक साफ रहेगा मौसम, फिर 2 दिन बारिश और हिमपात की संभावना

साल का आखिरी दिन काफी ठंडा बीता, लेकिन नए साल का स्वागत मौसम ने खिलती हुई धूप के साथ किया| अब अगले 5 दिनों तक कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना है| धूप निकलने की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिलेगी| पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पर शनिवार को पाला गिर सकता है|


राज्य मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है इसकी वजह से अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है| मौसम साफ रहने व धूप खिलने की वजह से न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री की वृद्धि होगी| इससे ठंड से राहत मिलेगी|


मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय होने की वजह से 6 जुलाई से फिर मौसम में बदलाव आ सकता है| पश्चिमी विक्षोभ मजबूत करने की स्थिति में छह व 7 जनवरी को कुमाऊं में बारिश और हिमपात की संभावना है|