Weather Update -: इन राज्यों में अगले पांच दिन बारिश के आसार, जानिए मौसम पूर्वानुमान

नई दिल्ली| कई राज्यों में अचानक से धूलभरी आंधी की शुरुआत हो चुकी है| चिलचिलाती धूप से भी लोगों को निजात मिला है| कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं, कई जगह हल्की बारिश है|


इस बीच मौसम विभाग द्वारा कुछ राज्यों में 20 मई तक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं|
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है| अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिन भारी बारिश का अनुमान है|
वहीं उत्तर भारत में 18 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में धूलभरी आंधी के अनुमान है| साथ ही आज 17 मई को उत्तरी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं| इस दौरान 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी|
आज उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है|