Weather update -: लगातार बारिश और हिमपात के बाद अब शीतलहर बनेगी मुसीबत, जाने और कितनी बढ़ेगी ठंड

देहरादून| कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हो रहा है| नैनीताल मुक्तेश्वर की चोटियों पर हिमपात हुआ है| पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में भी हिमपात की वजह से ठंड में काफी इजाफा हुआ है|


मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और 23 जनवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ मजबूत रहेगा| इसके प्रभाव के कारण कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी| इसके अलावा 2 सौ मीटर व उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है| नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है| उधम सिंह नगर, चंपावत व नैनीताल जिले में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन शीतलहर की स्थिति रह सकती है| ऐसे में बारिश और हिमपात के बाद शीतलहर मुसीबत बन सकती है| अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान 3.7 दर्ज किया गया है| वहीं बागेश्वर का अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान 8.5 दर्ज किया गया है|