मौसम अपडेट:- चक्रवाती तूफान के अंडमान निकोबार के करीब पहुंचने पर प्रशासन अलर्ट मोड पर…… हेल्प लाइन नंबर जारी

भारत में अंडमान निकोबार दीप समूह के निकट चक्रवाती तूफान असानी के पहुंचने के अनुमान के साथ-साथ वहां का प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बता दें कि निचले इलाकों से निकालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया जा रहा है। तथा साथ में खबर मिली है कि चक्रवाती तूफान असानी आज रविवार या फिर आगामी सोमवार यानी कि कल को अंडमान और निकोबार दीप समूह के तट पर पहुंचेगा इस बात का अनुमान भारतीय मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है। तथा जानकारी के मुताबिक बंगाल की दक्षिण पूर्वी खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 से 22 मार्च के आसपास चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी होने की संभावना है। बता दें कि इस खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं जो कि इस प्रकार है। 03192-
24 5555/232714 और इसके साथ ही उनके लिए टोल फ्री नंबर 1-800- 345-2714 जारी किया गया है।