उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, घने कोहरे की चेतावनी

उत्तराखंड में ठंड बढ़ने लगी है| कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहता है| मौसम विभाग की ओर से आज हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घनघोर कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया था| जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा| अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड काम होगा|


सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी| मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा| अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी|
बता दे, बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है|