नए साल में बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

नए साल में उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा| एक तरफ जहां पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होगी और पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड पड़ेगी|
मौसम विभाग केंद्र की ओर से आज मंगलवार को मैदानी जिले हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी, हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया|


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा| मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का एहसास कम होगा| सुबह शाम के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी| 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है| इससे शीत लहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी| इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा|