
देहरादून| आज प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है| पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के कारण प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल दिया है|
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं| खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं| चोटियों में हिमपात से तापमान में गिरावट आने की संभावना है|
मौसम विभाग केंद्र की निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है| साथ ही पाकिस्तान की ओर से साइक्लोनिक सरकुलेशन भी हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है| जिस पर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं| उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है| अन्य जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है| अगले 2 दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है|
