
बीते 14 फरवरी 2022 को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ जिसमें सभी जिलो के मतदाताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मगर कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत कम रहा तो किसी में ज्यादा। उत्तराखंड में सबसे अधिक मतदान हरिद्वार जिले से देखने को मिला है हरिद्वार में 68.37% मतदान हुआ तथा पिथौरागढ़ जिले में 1:00 बजे तक केवल 29.68 प्रतिशत मतदान ही हो पाया हालांकि शाम 6:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़ा जिसके बाद अल्मोड़ा में मतदान का प्रतिशत 50.65, बागेश्वर में 57.83, चमोली में 59.28, चंपावत में 56.97, देहरादून में 52.93, हरिद्वार में 68.37, नैनीताल में 63.12, पौड़ी गढ़वाल में 51.93, पिथौरागढ़ में 57.49, रुद्रप्रयाग में 60.36, टिहरी गढ़वाल में 52.66, यूएस नगर में 65.13, तथा उत्तरकाशी में 65.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

