
बीते 14 फरवरी 2022 को भारत के 3 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ जिसमें मतदान के प्रतिशत में गोवा अव्वल रहा। गोवा में बीते सोमवार को 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए 65.10 प्रतिशत मत पड़े। वहीं अगर हम अपने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर 62.62 प्रतिशत मतदान हुआ तथा इन तीनों राज्यों में सबसे अधिक मतदान गोवा में हुआ। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे भी क्षेत्र थे जहां पर समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद भी मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण वोट डाले गए।

