वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 में विनेश फोगाट ने जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। भारतीय युवा वर्तमान समय में अपने शानदार प्रदर्शन से हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और वही खेल के क्षेत्र में भी भारत पीछे नहीं है। बता दें कि बीते बुधवार को बेलग्रेड में चल रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वर्ग में भारतीय पहलवान और राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता है उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी यूरोपीय चैंपियन स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन को हराकर यह पदक अपने नाम किया है। उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा अपनी प्रतिद्वंदी को 8-0 से हराकर किया।

बता दें कि विनेश फोगाट को क्वालिफिकेशन राउंड में मंगोलियाई पहलवान खुलन बतखुयाग से हार का सामना करना पड़ा। वह खुलन से 7-0 से हारी। बता दें कि खूलन ने एशियाई खेल 2022 में रजत पदक हासिल किया था। बता दे कि रेपेचेज मैच के दौरान विनेश ने जीत हासिल की तथा चैंपियनशिप में वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। यह वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उनका दूसरा पदक है इससे पहले उन्होंने साल 2019 में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर यह पदक जीता था। बता दें कि आगामी कुछ दिनों में भारत की अंडर- 23 कांस्य पदक विजेता निशा दहिया भी महिलाओं के 68 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल में जापान की u20 विश्व चैंपियनशिप में अमी इशी से हारने के बाद अब कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी।