
अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लाक में दो दिवसीय आजीविका महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसका समापन शनिवार को हो चुका है। इस महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आजीविका महोत्सव की काफी प्रशंसा की तथा उनके अलावा डीएम वंदना सिंह ने भी कार्यक्रम को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। आजीविका महोत्सव का समापन करते हुए मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह चौहान का कहना था कि इस महोत्सव से कई ग्रामीण महिलाओं को लाभ मिलेगा। इससे काश्तकारी कर रही महिलाएं भी लाभान्वित होंगी।
उनका कहना था कि उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के लिए सरकार महिलाओं को समूह के माध्यम से ₹5 लाख तक का बिना प्याज वाला लोन भी उपलब्ध करा रही है। रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा महोत्सव के दौरान लगे स्टाल का निरीक्षण भी किया गया तथा उन्होंने सीसीएल के चेक भी समूह से जुड़ी महिलाओं को बाटे। महोत्सव के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी तथा तकनीकी व विपणन के बारे में भी महिलाओं को बताया। तथा उनका कहना था कि इस महोत्सव से आजीविका से जुड़ी महिलाओं के द्वारा बने उत्पादों को सीधा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
आजीविका महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के विषय विशेषज्ञों व अन्य लोगों द्वारा महिलाओं को विभिन्न तकनीकी, विपणन व स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई तथा इसी महोत्सव के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 3.40 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए गए। महोत्सव के इस अवसर पर परियोजना निदेशक एसएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी केके पंत, सीडीओ नवनीत पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे आदि उपस्थित रहे।