दरोगा भर्ती धांधली में विजिलेंस ने परीक्षा कराने वालों से कि पूछताछ, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

देहरादून| दरोगा भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस ने बीते दिवस कुछ लोगो से पूछताछ की, जो आज सुबह तक जारी रहेगी|
विजिलेंस जल्द ही आरोपियों और दरोगाओं को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है|
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस जल्द ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी कर सकती है|
दरअसल, अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से कराई गई भर्तियों की जांच में पिछले साल दरोगा भर्ती धांधली का भी खुलासा हुआ था|


पता चला था कि 339 पदों के लिए 2015 में हुई सीधी भर्ती में 30 से भी ज्यादा दरोगा नकल करके पास हुए थे| पिछले साल 8 अक्टूबर से शुरुआती पड़ताल के बाद विजिलेंस को विश्वविद्यालय की नरेंद्र सिंह जादौन, हाकम सिंह, आरएमएस कंपनी के मालिक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| अगलु कार्रवाई में 2024 में कुछ 20 दरोगाओं को निलंबित किया गया, लेकिन अभी तक विजिलेंस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची थी|
अब इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है|


एसपी विजिलेंस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के अनुसार, आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए भी उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे| साथ ही कुछ दरोगाउ से भी जल्द पूछताछ हो सकती है|