वैक्सीनेशन ने देश में बचाई इतने लाख लोगों की जान….. जानिए कितना जा सकता था मौतों का आंकड़ा

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत देश ने भी कोरोना महामारी के दौरान काफी नुकसान झेला है इसमें करोड़ों लोगों ने दुनिया भर में अपनी जान भी गवाई हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान काफी कारगर साबित हुआ। पूरी दुनिया में टीकाकरण की बदौलत करोड़ों लोगों की जान बच पाई है और भारत में साल 2021 में वैक्सीनेशन से 42 लाख लोगों की जान बच पाई है इस बात का दावा द लैंसेट इनफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किया गया है। व पूरे विश्व में वैक्सीनेशन से दो करोड़ लोगों की जान बच पाई हैं यह आंकड़े बीते वर्ष 2020 से 21 तक लिए गए हैं।
इंपीरियल कॉलेज के प्रमुख लेखक डॉ ओलिवर वाटसन के अनुसार वैक्सीनेशन के कारण भारत में 42,10000 लोगों की जान बच पाई है यदि अनुमान के मुताबिक देखा जाए तो यह संख्या 36,65,000 से 43 लाख 70 हजार के बीच में हो सकती है। बता दें कि इन आंकड़ों के अनुमान के अनुसार महामारी के दौरान भारत में 51 लाख से अधिक मौतें हो सकती थी।