
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के पहाड़ी जिलों में तेज बर्फीली हवाओं के चलने के साथ ही हिमस्खलन की संभावना भी है। बता दें कि उत्तराखंड के चार पहाड़ी जिलों में तेज बर्फीली हवाएं चलने को लेकर विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी तथा चमोली जिले में बर्फीली हवाएं चलने के साथ हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। उत्तराखंड राज्य में बीते दिनों हुई बारिश के कारण सुबह-शाम ठंड से बढ़ चुकी है और अब चार पहाड़ी जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।


