Uttrakhand- मौसम ने बदली करवट…….. इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड राज्य में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है और राज्य के अधिकतर हिस्सों में आसमान बादलों से ढका हुआ है। फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है और बादलों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह- शाम ठंडा बढ़ रहा है और कोहरे के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सुबह शाम कोहरा और पाला ठंड में बढ़ोतरी कर रहा है हालांकि दिन में धूप खिलने के कारण मैदानी क्षेत्रों में लोगों को राहत मिल रही है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने के कारण ठंड में इजाफा देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और इसके चलते राज्य में मौसम बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है जिससे तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी।