उत्तराखंड राज्य में हमें अक्सर किशोरियों के साथ अपराधिक मामले देखने को मिलते हैं। एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां किशोरी का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर महिला अपने बेटे से शादी करवाने वाली थी और अब महिला को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपित महिला इस मामले में पिछले 4 महीने से फरार चल रही थी और इस पर पुलिस द्वारा ₹10000 का इनाम भी घोषित किया गया था तथा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीते 7 सितंबर 2022 को नेहरू कॉलोनी में एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए कहा कि नाबालिग बेटी को अभिषेक चौधरी निवासी ग्राम कुरी पोस्ट जगपुरा जिला मुरादाबाद बहला-फुसलाकर ले गया है। कुछ समय बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद भी किया तथा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सों एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया तथा जब इस मामले में जांच की गई तो सामने आया कि आरोपित की मां सावित्री देवी ने इस मामले में उसका पूरा साथ दिया है और किशोरी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाया है तथा अपने बेटे से उसकी शादी करवाने के लिए सभी रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा भी करवाएं और उसके बाद महिला फरार हो गई जिस पर पुलिस ने ₹10000 का इनाम घोषित किया था। अब जाकर पुलिस ने बीते शनिवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर
- Uttarakhand:- राज्य की झोली में एक और स्वर्ण पदक…..पढ़े पूरी खबर
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न
- बागेश्वर:- अनधिकृत व्यक्ति का वेयर हाउस परिसर में प्रवेश पर सख्ती से लगे रोक -डीएम