Uttrakhand- नए साल में मुख्यमंत्री द्वारा मरीजों को दी गई राहत…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बड़ी राहत दी गई है। बता दें कि नए साल में इस बार यूजर चार्ज नहीं बढ़ाया जाएगा। नए साल में अस्पतालों में यूजर चार्ज में 10% की बढ़ोतरी होती थी मगर इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मरीजों को राहत देते हुए यूजर चार्ज ना बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मरीजों के लिए पर्चा बनवाने और अन्य कई तरह की जांचों में लिया जाने वाला यूजर चार्ज जो कि हर साल बढ़ता है इस बार पहले की तरह रहेगा। उसमें 10% की बढ़ोतरी नही होगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि इस बार यूजर चार्ज में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और ओपीडी पर्चा बनवाने के साथ ही एडमिशन समेत किसी भी जांच में यूजर चार्ज नहीं बढ़ेगा और इस संबंध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई हैं तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को भी यह जानकारी भेज दी गई हैं। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस बार यूजर चार्ज ना बढ़ाने का फैसला लिया है इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।