![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में वादियां बर्फ से ढक चुकी हैं। 29 और 30 जनवरी को बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर जैसे महसूस हो रहे हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ हिमालय क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ है तथा चार धाम में 1 से 3 फीट तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा चमोली जिले में बारिश और बाढ़ के कारण फिर से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई हैं तथा बर्फबारी के कारण दूरस्थ गांव के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सड़कें भी बर्फबारी के कारण जाम हो चुकी है। वहीं ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और औली में बर्फबारी के बाद वाहन फंस गए हैं। बता दें कि बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी में भी बर्फ की चादर बिछ चुकी है तथा वहां नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी का स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है जिसमें 46 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड राज्य में अब 1 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)