Uttrakhand- कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर 3 माह के अंतराल में बाघ ने एक और महिला को बनाया अपना शिकार

रामनगर। उत्तराखंड राज्य के रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर बाघ ने 3 माह के अंतराल में एक और महिला को अपना शिकार बना लिया है। सल्ट विकासखंड के झंडगांव जोकि बफरजोन से सटा हुआ है। वहां से महिला अचानक लापता हो गई देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन महिला का पता नहीं लग सका। वही आज गुरुवार की सुबह मोहान व जौरासी रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के साथ दोबारा काबिंग की तो घर से कुछ ही दूर जंगल में महिला का शव बरामद हुआ। बीते बुधवार को सल्ट विधनसभा के झंडगांव ग्राम पंचायत के तया मल्ला तोक निवासी यशवंत सिंह की पत्नी कमला देवी उम्र 38 वर्ष दोपहर से घर नहीं आई जिसके बाद उसके पति, बच्चों और अन्य ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारियों के साथ उन्हें ढूंढा मगर वह कहीं नहीं मिली जिसके बाद आज गुरूवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ और मृतका के गले में दांत के निशान तथा पास में बाघ के बाल भी गिरे मिले हैं।