Uttrakhand- मोहनचट्टी हादसे के दौरान हुई पांच लोगों की मौत……. जारी किया गया बुकिंग निरस्त करने का नोटिस

उत्तराखंड राज्य में बारिश के कारण इन दिनों काफी नुकसान लोगों को झेलना पड़ रहा है। बता दें कि मोहनचट्टी ग्रामसभा जोगियाणा में स्थित नाइट पैराडाइज रिजॉर्ट में लगे कैंप में 5 लोगों की मौत मलबा आने के कारण हो गई। मलबे से दबकर 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सभी संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है कि वह बुकिंग निरस्त कर दें। पर्वतीय क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा के बीच जनजीवन प्रभावित हो रहा है और जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण लोगों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है और मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा कैंप रिजॉर्ट संचालकों को नोटिस दिया गया है कि वह बुकिंग निरस्त कर दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के अनुसार वर्तमान हालात बहुत खराब चल रहे हैं और इन हालातो को देखते हुए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है और यदि जानकारी देने के बाद भी कोई कैंप या रिजॉर्ट में यात्रियों को ठहरता है और कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संचालकों का होगा।