Uttrakhand-जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की सीएम ने की समीक्षा…… अधिकारियों को दिए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य में जोशीमठ के अंतर्गत भूमि कटाव के दौरान चल रहे राहत कार्यों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कुछ निर्देश भी दिए। उनके दिए गए निर्देशों के अनुसार जिन परिवारों को भूमि कटाव के कारण अन्य क्षेत्रों में शिफ्ट किया गया है उन्हें शीतलहर के दृष्टिगत हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए। साथ में मुख्यमंत्री द्वारा सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा गया कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी इसका आकलन गहनता से किया जाना चाहिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाए और विस्थापित लोगों की आजीविका प्रभावित ना हो इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।