![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मसूरी में बीते सोमवार को विंटरलाइन कार्निवाल 2022 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। विंटर कार्निवल 2022 के आयोजन की बधाई देते हुए उन्होंने कहां कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड का प्रत्येक क्षेत्र एक विशेष प्रकार ऊर्जा से भरा है और मसूरी में यह आयोजन नए साल के आगमन पर हो रहा है। यह देश-विदेश के पर्यटकों से आए लोक कलाकारों आदि के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड राज्य प्रकृति से परिपूर्ण है और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि पहाड़ों की रानी मसूरी ने विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यहां लाखों संख्या में हर वर्ष पर्यटक आते हैं। साथ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त हुआ है और डबल इंजन सरकार राज्य में पर्यटन विकास हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया गया है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)