
उत्तराखंड राज्य के लिए केंद्र की मोदी सरकार का नया बजट बड़ी सौगात लेकर आया है। प्रदेश को इस बजट से लगभग 3 हजार करोड़ रुपए मिलना तय माना जा रहा है क्योंकि केंद्रीय बजट के अनुसार हिमालयी राज्यों को 6 से 7 हजार करोड़ का लाभ मिलने जा रहा है और इसमें से केंद्रीय बजट में पूंजीगत मद में की गई 33% वृद्धि से केंद्र पोषित योजनाओं और केंद्रीय सहायता के रूप में प्रदेश को लगभग 3 हजार करोड़ रुपए मिल सकते है। केंद्र सरकार से मिलने वाली यह सहायता नए वित्तीय वर्ष 2023- 24 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के एजेंडे को धार देने जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं उत्तराखंड के विकास की जन आकांक्षाओं को नई राह देने के लिए आगे बढ़ चुकी हैं। आने वाले समय में उत्तराखंड के लिए चार धाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेललाइन, सीमांत क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी के लिए भारतमाला परियोजना को गेम चेंजर माना जा रहा है। बता दे कि इस नए वित्तीय वर्ष में केंद्रीय बजट में पूंजीगत मद में 10 लाख करोड़ की राशि की व्यवस्था का लाभ बाकी अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड समेत विषेश दर्जा प्राप्त 11 हिमालयी राज्यो को मिलना तय है। उत्तराखंड राज्य के लिए केंद्रीय बजट एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है इससे यहां के विकास कार्यों को एक नई राह मिलेगी।
