भारत में आगामी वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय संगठन का विस्तार होना है और केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल किया जा सकता है इसलिए माना जा रहा है कि जिन राज्यों में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव है वहां से कुछ मंत्री बनाए जा सकते हैं और वहीं अन्य राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय संगठन में जगह मिल सकती है। यानी कि वरिष्ठ पार्टी नेताओं को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर शामिल किया जाएगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा समेत कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम माने जा रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अजेय बनी हुई है और इसके पीछे उसका ग्राम स्तर तक मजबूत सांगठनिक ढांचा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू है। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने हैट्रिक बनाकर इतिहास रचने की चुनौती है क्योंकि उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं और इस हिसाब से पार्टी व्यूह रचना कर रही है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा हो रही है। केंद्रीय संगठन में उत्तराखंड से कुछ नेताओं को शामिल किया जा सकता है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर
- Uttarakhand:- राज्य की झोली में एक और स्वर्ण पदक…..पढ़े पूरी खबर
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न
- बागेश्वर:- अनधिकृत व्यक्ति का वेयर हाउस परिसर में प्रवेश पर सख्ती से लगे रोक -डीएम