![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में अक्सर हम लोग बेटियों के साथ दुराचार के मामले देखते रहते हैं और एक ऐसा ही मामला रुड़की के कलियर क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर हैवान पिता ने रिश्तो को तार-तार कर अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद आरोपित पिता फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार महिला ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर बीते सोमवार को रुपए लेने के लिए गई थी उसी दौरान पति ने उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और वह मौके से भाग गया। जब घर पहुंची तो उसकी बेटी घबराई हुई बैठी थी। मां के पूछने पर उसने सारी बात बता दी। किशोरी का मेडिकल कराया है और अब पुलिस आरोपित पिता की तलाश में जुट गई है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)