Uttrakhand- पूर्व मंत्री के बेटे पर लगे दुष्कर्म और मारपीट के आरोप…… जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड राज्य में अक्सर महिलाओं के साथ दुराचार के मामले सामने आते रहते हैं और ऐसे में एक मामला देहरादून से सामने आ रहा है। जहां उत्तराखंड के पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बेटे कनक धनै पर देहरादून निवासी महिला ने दुष्कर्म और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कनक धनै से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई इसी दौरान कनक धनै ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले में पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।