
पर्वतारोहण के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली दिवंगत पर्वतारोही सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेजजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से नवाजा गया है| राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्गीय सविता के पिता राधेश्याम कंसवाल को अवार्ड सौंपा| अवार्ड ग्रहण करने के लिए सविता की मां कमलेश्वरी देवी भी गई थी| अवार्ड देखकर सविता के माता-पिता भावुक हो गए|
बता दे, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर भटवाड़ी ब्लॉक के ग्राम लौंथरु निवासी सविता का बचपन कटाइयों से गुजरा| कविता के पिता घर का गुजारा करने के लिए पंडिताई का काम करते हैं| चार बेटियों में सविता सबसे छोटी थी| अन्य तीन बहनों की शादी हो चुकी है|
सविता कंसवाल पहली भारतीय महिला पर्वतारोही थी, जिन्होंने 16 दिन के अंतराल में माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था।
