
उत्तराखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू कर दिया गया है।बता दे कि सरकार जनता से मिले सुझावों के आधार पर ही लोकसभा का संकल्प भी तैयार करेगी।
संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत लोगों के सुझाव उनसे मांगे जाएंगे इसके बाद पार्टी संकल्प तैयार करेगी। एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओ, जनसंपर्क, नमो एप एंड मिस कॉल के माध्यम से सुझाव मांगे जाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र किया और कहा कि जब 2014 में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमें अधिक सीट देना चाहती थी 2019 में हमने स्पष्ट जनादेश मांगा और जनता ने हमें 303 सीट दी। हमें 2024 में भी जनता से यही आशीर्वाद चाहिए। बता दें कि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के अनुसार 6 तरीकों से जनता के सुझाव एकत्र किए जाएंगे और संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इस अभियान के तहत विशिष्ट जनों से संवाद, घर-घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क में सुझाव लिए जाएंगे और देश में संचालित 500 एलईडी वाहनों एवं 6000 पत्र पेटिकाओ द्वारा सुझाव एकत्र किए जाएंगे। इसके अलावा मिस्ड कॉल के माध्यम से भी संकल्प पत्र हेतु सुझाव लिए जाएंगे।

