Uttarakhand- विश्व विख्यात सर्जन डॉ. राहुल चंदोला राज्य के इस अस्पताल में देंगे अपनी सेवाएं

उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी खुशी की बात है कि विश्वविख्यात सर्जन डॉक्टर राहुल चंदोला अब यहां पर अपनी सेवाएं देंगे। बता दें कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में वह तैनात होंगे।

डॉक्टर चंदोला आउटपेशेंट विभाग में नियमित रूप से परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे और यहां मासिक रूप से रोगियों को सेवा देंगे। बता दें कि डॉक्टर राहुल चंदोला प्रसिद्ध कार्डिओथोरेसिक सर्जन है और इन्होंने दुनिया के कुछ प्रमुख चिकित्सा संस्थानों जैसे टोरोंटो जनरल हॉस्पिटल, सनीबूक हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी आफ अल्वर्टा और हुमबोल्ट विश्वविद्यालय जर्मनी जैसे देशों के चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं दी है। यह मूल रूप से हल्द्वानी से जुड़े हुए हैं तथा भारत में हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट और जटिल कार्डियोबोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी के विशेषज्ञ हैं तथा अब यह हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में मरीजो को देखेंगे जिससे मरीजो को काफी लाभ मिलेगा।