Uttarakhand:- पर्यटकों के लिए इस दिन से खुलेगी…… विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में पर्यटकों के लिए काफी खुशखबरी है। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जो कि जैव विविधता का भरपूर खजाना है वह आगामी 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलने वाली है इस फूलों की घाटी में कई तरह के दुर्लभ फूल खिलते हैं और साथ में खूबसूरत वादियों का दीदार भी पर्यटक कर सकते हैं। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए फूलों की घाटी काफी सही है यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वादियां हैं और 500 से अधिक प्रजाति के फूल भी यहां पर खिलते हैं। उप वन संरक्षक बीबी मत्तोलिया के अनुसार घाटी में पहला दल घांघरिया से 1 जून को रवाना किया जाएगा और दल को घाटी में ट्रैक के बाद उसी दिन वापस आना होता है। यहां पर स्थानीय लोगों के लिए ₹200 और विदेशी नागरिकों के लिए ₹800 ट्रैक शुल्क है। बता दे कि घांघरिया में टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।