
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों का बीते कई दिनों से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है और आज 16 वें दिन श्रमिकों के सकुशल बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दे कि लगातार पाइप के जरिए श्रमिकों तक खाना पहुंचाया जा रहा है और टनल के अंदर फंसे श्रमिक फिलहाल ठीक है और उन्हें बाहर निकालने के लिए कई प्रयास हो रहे है। सिलक्यारा में चल रहे बचाव अभियान में मौसम ने भी बीते सोमवार को साथ दिया। सोमवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई थी जिससे बचाव दलों की चिंता बढ़ी लेकिन मौसम अनुकूल रहने से कार्य जारी रहा और आज मंगलवार को श्रमिकों के बाहर आने की संभावना जताई जा रही है। श्रमिक दिवाली के दिन से सुरंग के अंदर फंसे हैं और तब से कई एजेंसियां उन्हें बाहर निकलने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है और आज 16वें दिन उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें सकुशल बाहर निकाला जाएगा।

