
देहरादून| राज्य में महिला कामगारों की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई है| श्रम पोर्टल के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है| महिला कामगारों की संख्या का प्रतिशत देखे तो उत्तराखंड, यूपी की तुलना में आगे है|
ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इस समय कुल 29 लाख 64 हजार 651 कामगार है| जिसमें से 55.18% महिला कामगार जबकि 44.82% पुरुष कामगार है|
शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र ऐसे सेक्टर है जहां महिला कामगारों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है| आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की तुलना की जाए तो उत्तराखंड में महिला कामगारों का प्रतिशत अधिक है| यूपी में इस समय कुल महिला कामगारों की संख्या 52.36 है| जो उत्तराखंड से कम है|
बताते चलें कि देश भर में कामगारों का पंजीकरण ई-श्रर्म पोर्टल पर होता है और उसी के आंकड़ों के आधार पर यह नतीजा निकाला गया है| उधर ई-श्रम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल पेटवाल का कहना है कि, पर्यटन के साथ शिक्षा स्वास्थ्य की क्षेत्रों में महिला तेजी से आगे बढ़ रही है| श्रम विभाग की तरफ से श्रमिकों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाते हैं|
महिलाएं पर्यटन, हेल्थ केयर, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक, उद्योग, रिटेल, हैंडीक्राफ्ट, तंबाकू उद्योग, कपड़ा उद्योग आदि क्षेत्रों में पुरुषों से आगे है| हालांकि कुछ ऐसे क्षेत्र भी है जहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुष आगे है| ऐसे क्षेत्रों में प्रमुख रूप से कृषि है| कृषि में राज्य के 52% के करीब पुरुष कामगार है, जबकि महिलाओं का प्रतिशत और 46 है|
