
उत्तराखंड राज्य में महिलाओं को न्याय के लिए अब इधर उधर नहीं भटकना होगा। राष्ट्रीय महिला आयोग अब घर पर ही महिलाओं को न्याय दिलाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आयोग आपके द्वारा पहल शुरू की है और पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए इधर-उधर नहीं जाना होगा देश के किसी भी हिस्से में पीड़ित महिला को मौके पर न्याय मिलेगा इसके लिए आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है जिससे कि देशभर में अब तक कई महिलाओं को लाभ भी मिला है तथा असंगठित कामगार महिलाओं के लिए भी प्रदेश स्तर पर शिकायत एवं अन्वेषण कमेटी का गठन किया गया है इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश की महिलाओं के लिए भी स्थानीय स्तर पर कमेटियां गठित की गई है ऐसे में महिलाओं को न्याय के लिए इधर-उधर नहीं जाना होगा और उन्हें घर पर ही न्याय मिलेगा।

