Uttarakhand-राजकीय चिकित्सालय में महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म…… नॉर्मल डिलीवरी से हुआ सुरक्षित प्रसव

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में रामनगर के पीपीपी मोड पर चल रहे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। यह काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि आज तक हमने जुड़वा बच्चे देखे हैं और कभी-कभी ऐसा होता है कि एक महिला दो से अधिक बच्चों को जन्म देती है। ऐसा ही एक मामला नैनीताल के रामनगर से आया है जहां पर पीपीपी मोड पर चल रहे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है और महिला की स्टाफ ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई है। बता दें कि इस अस्पताल में पहली बार किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चो जन्म दिया है। दरअसल मामला यह है कि नगर के मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी सरफराज की पत्नी उजमा परवीन को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उसे परिवार वाले सरकारी चिकित्सालय ले आए। यहां पर चिकित्सक दिव्या सरीन समेत स्टाफ ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया और डिलीवरी करवाई। डिलीवरी करवाने के बाद चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि महिला ने दो पुत्री और एक पुत्र को जन्म दिया है तथा मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। महिला का उपचार पिछले नौ माह से अस्पताल में तैनात चिकित्सक दिव्या सरीन की देखरेख में चल रहा था और यह महिला की पहली डिलीवरी है।