Uttarakhand -: महिला ने आबकारी विभाग के अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

देहरादून| दुष्कर्म के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं| अब गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी मनोज कुमार पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है| इस मामले में गुरुग्राम में दर्ज हुए इस मुकदमे को डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर भी किया गया है| फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है|


महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका अपने पति के साथ 2015 में तलाक हो गया था| और उनके दो बच्चे भी हैं| जो देहरादून में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं| महिला ने दूसरी शादी के लिए डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाया हुआ था| इस पर मनोज कुमार उपाध्याय ने महिला को अपनी डिटेल भेज कर शादी का प्रस्ताव दिया| महिला ने मनोज कुमार से जब सरकारी आईडी मांगी तो पता चला कि वह आबकारी विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत है| इसके बाद 3 दिसंबर 2017 को जब महिला देहरादून आई तो आरोपित उसे मसूरी घुमाने ले गया| वह 2 दिन मसूरी में रहे और आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद महिला नोएडा चली गई| और फिर 2017 में मनोज कुमार अक्टूबर और नवंबर में नोएडा गया और महिला के घर पर रुका इस दौरान भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया 2018 के बाद आरोपी ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी, और कहा कि उसके पति और बच्चे हैं| इसलिए आगे से फोन मत करना|
इसके बाद 2022 को सुशांत लोक गुरुग्राम हरिद्वार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया घटनास्थल देहरादून होने के चलते मुकदमा डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है| आरोपी की तलाश जारी है|