
उत्तराखंड राज्य में अक्सर महिलाओं के साथ दुराचार के मामले सामने आते हैं और कई बार तो दुराचार करने वाला कोई अपना ही होता है। एक ऐसी ही खबर लोहाघाट में पंचमेश्वर कोतवाली क्षेत्र से सामने आ रही है जहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बेटी ने पुलिस में तहरीर देकर अपने पिता पर आरोप लगाया है और पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लोहाघाट से यह मामला सामने आया है। पिता को गिरफ्तार करने के बाद उस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग ने अपने पिता के डर से स्कूल की एक शिक्षिका के कमरे में शरण ली और चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद भी मांगी। जैसे ही चाइल्ड हेल्पलाइन वाले मौके पर पहुंचे तो नाबालिक ने अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस को इस मामले में सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम ने बताया कि पिछले 4 से 5 महीनों से पिता उसका शोषण कर रहा था और किसी को यह बात बताने से मना की थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद अब नाबालिग अपने घर वापस नहीं जाना चाहती है और उससे नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जा रहा है। कुछ दिनों में नाबालिग छात्रा की हाईस्कूल की परीक्षाएं भी होनी है और इस मामले में उसका मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्यवाही चल रही है।

