
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि कलियर के धनोरी में बावन दर्रे के पास एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति और बेटे के साथ कलियर आई थी जो कि सहारनपुर की निवासी है और इस घटना के बाद महिला का पति तथा बेटा भी गायब है। दरअसल 25 वर्षीय सकीना बीते रविवार को कलियर आई हुई थी। देर रात को धनोरी के बावन दर्रे के पास किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला पुलिस को बस यही बताए पाई कि वह अपने पति और बेटे के साथ यहां आई हुई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस महिला के पति और बच्चे की तलाश कर रही है तथा हत्या के पीछे क्या वजह है और किसने इस हत्या को अंजाम दिया है इस बारे में भी पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।
